Chief Minister Sai reached the griha pravesh of the new house of Yuva Morcha President Amar Agrawal
सतीश शुक्ला लैलूंगा
परिवार में जश्न का माहौल
लैलूंगा । युवा मोर्चा अध्यक्ष अमर अग्रवाल के नए मकान का गृह प्रवेश में पहुँचे छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आपको बता दे कि मुख्यमंत्री साय का काफिला लैलूंगा पहुँचते ही लोगो मे खुशी का माहौल देखने को मिला , हर व्यक्ति साय जी से मिलने के लिए बेताबी से दोपहर 12 बजे से इंतजार कर रहे थे। हालाकी आप को बता दे माननीय मुख्यमंत्री जी कार्यक्रमों की व्यस्तता होने के कारण अपने आने के समय से लगभग डेढ़ घंटे लेट लैलुंगा पहुंचे जैसे ही साय जी का आगमन हुआ , फटाके ढोल नगाड़े से भब्य स्वागत करने लगे लोग गुलदस्ता और फूलों की वर्षा कर भब्य स्वागत किये। और विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना कर साय जी ने अमर अग्रवाल ( छोटू ) एवं उनके परिवार जनो के साथ फीता काट नए मकान में गृह प्रवेश कराया। आपको बता दे कि अमर अग्रवाल पिछले 15 वर्षों से राजनीति में सक्रिय है तथा माननीय विष्णुदेव साय जी के बहुत ही करीबी माने जाते है वर्तमान में युवा मोर्चा अध्यक्ष के दायित्व के रूप में काम कर रहे है है।युवा नेता के घर मुख्यमंत्री का व्यस्ततम समय से समय निकालकर आना तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष के गृह प्रवेश करना पूरे नगर में चर्चा एवं हर्ष का विषय बना हुआ है



