Public problem resolution camp in Devgaon village on October 18
उत्तर बस्तर कांकेर 17 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार गुरूवार 18 अक्टूबर को नरहरपुर विकासखण्ड के क्लस्टर सुरही की ग्राम पंचायत देवगांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त शिविर ग्राम पंचायत देवगांव में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक लगाया जाएगा, जिसमें ग्राम देवीनवागांव, बागडोंगरी, मारवाही, सुरही, धौंराभाठा, भनसुली, बादल, मर्रामपानी, बिरनपुर, डुमरपानी, थानाबोड़ी, नावडबरी, मासुलपानी, कुरालठेमली, डोमपदर, दबेना और देवगांव के ग्रामीण शामिल होंगे। कलेक्टर ने उक्त शिविर में ब्लॉक स्तरीय एवं क्लस्टर स्तर के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।



