PM Crop Insurance Scheme: Policies distributed to 40 insured farmers
रायगढ़ / प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2024 में धान सिंचित व असिंचित, मूंग, उड़द, मक्का अरहर, मूंगफली फसलों का बीमा जिले के किसानों द्वारा कराया गया है जिसके तहत आज तमनार विकासखंड के बालजोर, पतरापाली, कोड़केल, मौहापली में कुल 40 कृषकों को मेरी पॉलिसी मेरे हाथ के तहत पॉलिसी पेपर का वितरण किया गया। उपस्थित कृषकों में बंधीराम राठिया, जयराम सिदार, उजालमति राठिया, लम्बोदर सिदार, फूलमती भुईहर, करमसिंह भुईहर, गुलापी राठिया, चैतराम राठिया, गोकुल राठिया, भागीरथी बेहरा, संतोष चौहान, योगकुमार पैंकरा व अन्य कृषक शामिल रहे। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी धीरज डनसेना एवं प्रभारी कृषि विस्तार अधिकारी किशोर प्रधान द्वारा विभागीय योजनाओं के साथ-साथ, कीट व्याधि, उपचार, किसान क्रेडिट कार्ड आदि के संबंध मे विस्तार से कृषकों को जानकारी देकर वर्तमान में फसल की स्थिति पर चर्चा किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम बालजोर, कोड़केल के सरपंच रोहित सिंदार व भारतीय कृषि बीमा कंपनी में तमनार विकासखंड के ब्लॉक समन्वयक खिलेश्वर पटेल, राकेश नायक, नीरज कुमार डनसेना, लखनलाल बैगा उपस्थित रहे।



