A teacher molested a middle school student. A few days ago, the B.E.O. had attached him to another place and the District Education Officer took the matter seriously and suspended him.
मस्तूरी। विकास खण्ड के कौडिया में एक ही प्रांगण में प्राथमिक और मिडिल स्कूल संचालित है, शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल के शिक्षक जायसवाल ने पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है,जब छात्रा ने बैठ कर स्कूल प्रांगण में रो रही थी,तभी वहा पदस्थ शिक्षकों ने पूछा तो अपनी आप बीती बात बताई जिस पर शिक्षको ने मस्तूरी बी ई ओ को सूचना दी जिस पर मस्तूरी बी ई ओ ईश्वर सोनवानी ने छेड़खानी करने वाले शिक्षक कैलाश जायसवाल को दूसरे स्कूल बरुआडीह प्राथमिक शाला में अटैच कर दिया था ,जबकि इस मामले को गंभीरता लेते हुए उच्च अधिकारियों को मामले को अवगत कराया गया इस शिक्षक के ऊपर पहले भी निलंबन की कार्यवाही किया जा चुका था छेड़खानी की जानकारी मस्तूरी ब्लॉक खंड शिक्षा आधिकारी ईश्वर प्रसाद सोनवानी से जानकारी लेने पर कहा की घटना घटी है, जांच रिपोर्ट तैयार किया जा चुका है आगे की कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियो को सूचना दे दी गई है, जिसपर जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले को गंभीरता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।



