Home Blog विधायक रेणुका सिंह के पहल से अब जिले में होंगे 14 राजस्व...

विधायक रेणुका सिंह के पहल से अब जिले में होंगे 14 राजस्व निरीक्षक मंडल कार्यालय

0

With the initiative of MLA Renuka Singh, now there will be 14 Revenue Inspector Divisional Offices in the district

ग्रामीणों में हर्ष, जताया अपने विधायक का आभार

Ro.No - 13672/156

MCB से भगवान दास की रिपोर्ट
एमसीबी/18 अक्टूबर 2024/ जिले में आधा दर्जन गांव को मिला कर नया राजस्व निरीक्षक मंडल गांव के बनने से ग्रामीणों को राजस्व सम्बंधित समस्याओं से निजात मिलेगी। जिला प्रशासन के द्वारा भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र 01 के केल्हारी तहसील के पेंड्री को नया राजस्व निरीक्षक मंडल बनाने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया था। जिसका प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है। पेन्ड्री को नया राजस्व निरीक्षक मंडल कार्यालय बनाया गया है। उक्त राजस्व निरीक्षक मंडल में प.ह.न 08 बडकाबहरा, प.ह.न 09 मंहई, प.ह.न 10 ताराबहरा, प.ह.न 11 बिहारपुर, प.ह.न 12 सोनवाही तथा प.ह.न 13 पेन्ड्री गांव शामिल किए गए है। उक्त मंडल विधायक माननीया रेणुका सिंह की पहल पर किया गया है। इस मंडल के बनने से ग्रामीणों को जमीन सम्बंधित मामलों के निपटारे में काफी राहत मिलेगी।अब तक ग्रामीण क्षेत्र के किसान जिला व ब्लॉक मुख्यालयों में आकर नक्शा, खसरा, खतौनी, भूमि संबंधित काम कराते आ रहे थे। लेकिन अब छोटे-छोटे राजस्व निरीक्षक मंडल गठित होने के बाद किसानों को सहूलियत होगी। किसानों की सुविधा के लिए नया राजस्व मंडल बनाया गया है। ग्रामीणों में इससे भारी हर्ष है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के साथ भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह के प्रति आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here