Secretary of Rural Development and Panchayati Raj Department inspected Kenvatintola
उत्तर बस्तर कांकेर 19अक्टूबर 2024/ जिले के कांकेर विकासखंड के ग्राम केंवटीनटोला में ‘हेल्थी पंचायत’ की योजना प्रक्रिया का अवलोकन करने के लिए प्रदेश के ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के सचिव श्री भीम सिंह द्वारा दौरा किया गया। इस दौरान बाल सभा, महिला सभा और उप-समितियों के मुद्दों पर उनके द्वारा चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, VPRP-GPDP एकीकरण और आयुष्मान कार्ड जैसे प्रमुख विषयों पर भी जानकारी ली गई। इस अवसर पर ज़िला पंचायत के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल सहित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के अलावा राज्य और ब्लॉक स्तर की टीम शामिल थे।
Ro.No - 13672/156



