Akhand Navdha Ramayana organized in Dhobani, stream of devotion flowing
सरसीवा – धोबनी में 16 अक्टूबर से अखंड नवधा रामायण प्रारम्भ हुआ है। जो नौ दिनों तक चलेगा । इस अद्वितीय कार्यक्रम के अंतर्गत सूर्य नगर , व समस्त ग्रामवासी कलश यात्रा में भाग लिये औऱ उसके बाद शाम को अखंड नवधा रामायण भक्ति धारा प्रारम्भ हुआ , मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की संगीतमय कथा प्रसंग ग्रामवासी व आस – पास गाँव के श्रोतागण रामायण सुनने आ रहे है। इस अद्वितीय आयोजन में पंडित दुर्गेश दुबे के नेतृत्व में समस्त पूजन कार्य संपन्न किया गया है । राम नाम के दो अक्षर का नाम कोई साधारण नाम नहीं है बल्कि इसके पीछे कई बड़े-बड़े और गुण अर्थ छिपे हुए हैं कहा भी जाता है कि राम से बड़ा राम का नाम है राम नाम की महिमा के प्रभाव से पत्थर भी पानी में तैरने लगता है। रामायण में नौ दिनों तक राम भंडारा का आयोजन किया गया है जहा रामायण प्रेमियो के लिए भोजन व्यवस्था भी है। वही राम – सीता जी के विवाह के अवसर पर भव्य झांकी रथ पर सजा कर डीजे के साथ राम धुन में सभी थिरकते हुऐ नजर आऐ। रामायण आयोजक समिति द्वारा गायन कर रहे मानस पार्टी को पुरुष्कार भी दिया जाता है। अखंड नवधा रामायण में समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग मिल रहा है।आयोजक समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया है।



