Home Blog खेत पानी में डुबने से मृत्यु तथा सर्पदंश से मृत्यु के 5...

खेत पानी में डुबने से मृत्यु तथा सर्पदंश से मृत्यु के 5 प्रकरणों में 20 लाख कलेक्टर ने किया आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

0

The collector approved financial assistance of Rs 20 lakh in 5 cases of death due to drowning in farm water and death due to snake bite

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत सर्पदंश से मृत्यु के दो प्रकरणों में मृतिका अंजली वेड़जा के निकटतम वारिस उनके पिता बुधू वेड़जा निवासी ग्राम मुरकीनार, मृतक रामा उरसा के निकटतम वारिस उनके पुत्र पाकलू उरसा, निवासी बीजापुर को प्रत्येक को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। इसी तरह पानी में डुबने से मृत्यु के तीन प्रकरण में मृतिका निशी वाचम के निकटतम वारिस उनके पिता बलराम वाचम निवासी ग्राम पोनोड़वाया बीजापुर, मृतक आनंद कुमार माड़वी के निकटतम वारिस उनके पिता जीरा माड़वी निवासी ग्राम कोमपल्ली एवं मृतिका पूनम तेलम के निकटतम वारिस उनके पिता कमलू तेलम निवासी ग्राम पोंजेर को 4-4 लाख रूपए कुल 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here