ग्राम पंचायत औरदा पुसौर में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की महती योजना”न्यौता भोज” का आयोजन बेहद ही वृहद स्वरूप में हुवा,ग्राम के बेहद ही जागरूक और शक्रिय नागरिक श्री जोश राम साव और उनकी धर्मपत्नी निर्मला साव ने इस न्योता भोजन का आयोजन अपनी इस सोच को सार्थकता प्रदान करने के लिए, की बच्चों को उनके माध्यम से पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन मिल सके,अतः उन्होंने एक साथ तीन संस्था जिनमें ग्राम के दोनों प्राथमिक विद्यालय के साथ माध्यमिक विद्यालय के सभी बच्चों और शिक्षक शिक्षिकाओं को इस भोज हेतु आमंत्रित किया।अवगत हों कि श्री जोशराम जी पूर्व में शासकीय प्राथमिक शाला औरदा के शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं और उनकी शक्रिय भागीदारी की सदैव ही विद्यालय ने प्रशंसा की हैं,उन्हें विद्यालय की गतिविधियों में सदैव सक्रिय और सहयोगात्मक रहते हुवे देखा जाता हैं।उनके इस पुनीत आयोजन में उनके साथ फकीरचंद साव, पुष्पा साव,मीना साव,लक्ष्मी साव,नवीन साव ने साथ मिलकर सहयोग किया और पूरे आयोजन में सभी संस्था के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी खूब बढ़ चढ़ कर भाग लिया,सबने पकाने, खिलाने,और परोसने में सक्रियता दिखाई।ऐसे कार्यक्रमों के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश पटेल जी प्रेरित करते रहते हैं और ऐसे आयोजनों से अन्य प्रबुद्ध वर्ग को भी प्रेरणा मिलती हैं जिन्हें भी अपनी इच्छा अनुरूप अपने पुरखों की स्मृति में स्कूल के नन्हे बच्चों को अपने खास किसी दिवस को न्योता भोजन का आयोजन करके बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन की उपलब्धता करानी चाहिए ऐसा सभी संस्था प्रमुखों ने कही साथ ही तीनों संस्था के प्रमुख श्रीमती रामकुमारी काठले,प्रमिला चौहान व जागेश्वर पटेल ने इस आयोजन हेतु श्री जोशराम और उनकी धर्मपत्नी को हृदय तली से आभार व्यक्त किया गया।इस आयोजन में विद्यालय के सभी स्टॉफ जॉन एक्का, मेघनाथ भोय,भास्कर बारीक,लक्ष्मी नायक,फतेंद्र कुमार अमर,निशा एक्का,मंजू भोय, रीना सारथी, मुनु बाईं सारथी,साथ ही समस्त महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने भी इस आयोजन में अपनी मेहनत से जान फूंकी।



