Horizon is immense possibilities: List of Divyangjans who scored highest marks in 10th and 12th released, Claims and objections invited till 31st October
रायगढ़ / क्षितिज अपार संभावनाएं योजनान्तर्गत जिले के माध्यमिक/ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग छात्र तथा छात्राओं को क्रमश: 2 हजार एवं 5 हजार रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदाए किए जाने का प्रावधान है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्राप्त कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की प्रावीण्य सूची में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों की सूची जारी की गई है। जिसमें माध्यमिक परीक्षा कक्षा 10 वीं में उ.मा.वि.महलोई, विकासखण्ड तमनार से कु.अमिषा नायक 90.33 प्रतिशत एवं 77.15 प्रतिशत अंक के साथ श्री रोहन चौहान शामिल है। इसी तरह उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 12 वीं में शा.उ.मा.वि.खडग़ांव विकाखण्ड धरमजयगढ़ से कु.रिंकी राठिया 69.2 प्रतिशत एवं शा.उ.मा.वि.सराईपाली विकाखण्ड तमनार से 62.4 प्रतिशत अंक के साथ श्री रितेश गुप्ता शामिल है। इस संबंध में यदि किसी दिव्यांग छात्र-छात्रा को आपत्ति हो तो वे समुचित प्रमाण पत्र के साथ कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण रायगढ़ में 31 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन समय में दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।



