Finance Minister OP Choudhary lashed out at the ruling party JMM at the nomination rally in Hazaribagh
भाजपा की सरकार आने पर छग ओडिसा की तर्ज पर बदलाव महसूस करेंगी महिलाएं:- ओपी चौधरी
रायगढ़ :- झारखंड के हजारीबाग कर्जन मैदान में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद एवं मांडू उम्मीदवार तिवारी महतो की नामांकन रैली-सभा में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा भाजपा की सरकार आने पर छग एवं ओडिसा की तर्ज पर झारखंड की माताएं बहने भी बड़ा बदलाव महसूस करेगी। विधायक रायगढ़ ने कहा वे छग में हर महीने महिलाओं को वितरित की जाने वाली फाइल में हस्ताक्षर करते है। निकटवर्ती राज्य ओडिसा में भाजपा की सरकार आने पर महिलाओं को लाभ मिला। भाजपा के लिए सत्ता को जनता की सेवा निरूपित करते हुए भाजपा नेता ने कहा आज यहां कार्यकर्ताओं व जनता जर्नादन की उपस्थिति भाजपा के प्रति समर्थन-एकता का प्रतीक है।मजबूत-विकसित झारखंड के निर्माण का संकल्प दोहराते हुए ओपी चौधरी सत्ता धारी दल झामुमो पर भी जमकर बरसे। झामुमो ने युवाओं महिलाओं के सपनों को चकना चूर किया है। अब भाजपा इसे पूरा करने का काम करेगी। झारखंड निर्माण के 25 बरस पूरे होने के बाद भी शिक्षा, स्वास्थ्य व इंफ्रास्ट्रक्चर का समुचित विकास नहीं हो पाया । भाजपा की सरकार बनते ही शिक्षा स्वास्थ्य समेत इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तीव्र गति से कार्य होगा। महिलाओं को हर माह 2100 की राशि सभी परिवारों को 500 रूपये में एलपीजी सिलेंडर युवाओं को भत्ता एवं आवास देने का बढ़ा कार्य भाजपा की सरकार करेगी।भाजपा के पास विकास का रोड मैप है विकास की किरणे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यही भाजपा का लक्ष्य है। भाजपा की राजनीति को ओपी ने अन्य दलों के खिलाफ धर्म युद्ध की संज्ञा देते हुए कहा झारखंड के नागरिकों के सपनों का झारखण्ड बनाना हमारा लक्ष्य है।





