Home Blog नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता के प्रयासों से किरोड़ीमल में विकास कार्यों के...

नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता के प्रयासों से किरोड़ीमल में विकास कार्यों के लिए मिली 1 करोड़ 90 लाख रुपयों की सौगात

0

Due to the efforts of Nagar Panchayat President Sunita, a gift of 1 crore 90 lakh rupees was received for development work in Kirorimal

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार ने शासन संभालने के बाद प्राथमिक स्तर पर विकास कार्यों को वरीयता देते हुए नगर पंचायतों के अंतर्गत आनेवाले क्षेत्रों के विकास के लिए खजाने का द्वार खोल दिया है । केंद्र सरकार के दिशा निर्देशन में राज्य की विष्णुदेव साय सरकार विभिन्न योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कर रही है । राज्य के सभी नगर पंचायतों में सी सी रोड, नाली निर्माण, अटल चौक का निर्माण जैसे अधोसंरचना मद में निर्माण कार्यों के लिए पर्याप्त राशि प्रदान की जा रही है ।

Ro.No - 13672/156

 रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर पंचायत को 1 करोड़ 90 लाख रुपयों की मिली सौगात

किरोड़ीमल नगर पंचायत की अध्यक्ष सुनीता मोहन विश्वकर्मा के सतत प्रयासों से किरोड़ीमल नगर पंचायत आज विकास के नए आयाम गढ़ रहा है ।  इसी कड़ी में किरोड़ीमल नगर पंचायत में अधोसंरचनात्मक कार्यों के लिए शासन ने कुल 1 करोड़ 90 लाख की राशि प्रदान की है । नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता विश्वकर्मा और भाजपा पार्षदों ने इसके लिए नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है । उल्लेखनीय है कि किरोड़ीमल नगर पंचायत में 40 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद किरोड़ीमल नगर पंचायत की सूरत ही बदल जाएगी । आम जनता में इसे लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल है और सभी लोग बेसब्री से कार्यों के पूर्ण होने की प्रतिक्षा कर रहे हैं। सरकार के इस कदम पर आम लोगों की प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक है और सरकार की इस पहल से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here