Home Blog कलेक्टर संबित मिश्रा ने भोपालपटनम ब्लाक के पामगल क्षेत्र में विकास कार्यो...

कलेक्टर संबित मिश्रा ने भोपालपटनम ब्लाक के पामगल क्षेत्र में विकास कार्यो का लिया जायजा

0

Collector Sambit Mishra took stock of the development works in Pamagal area of ​​Bhopalpatnam block

संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – कलेक्टर संबित मिश्रा ने शुक्रवार को भोपालपटनम ब्लाक के पामगल क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण कर विकास कार्यो का जायजा लिया जिसके अर्न्तगत हाईस्कूल पारा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण, कार्य की स्वीकृति हेतु ग्राम पंचायत द्वारा प्राप्त आवेदनो का निराकरण करने, सीडीपीओ को निर्देर्शित किया। इसी तरह गली रोड में स्ट्रीट लाईट के आवेदन के संबंध में क्रेडा विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। ग्रामीणों की मांग के अनुसार हाई स्कूल एवं हायर सकेण्डरी परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र बनाने, प्री मेट्रिक, पोस्ट मेट्रिक बालक एवं बालिका छात्रावास, तालाब चौंक से नव निर्मित भवन, स्वामी आत्मानंद स्कूल तक 300 मी. सीसी सड़क, स्कूल में बाऊंड्रीवाल, रंगमंच निर्माण के लिए आवेदनों का निराकरण करने सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया। वहीं माध्यमिक शाला मिनकापल्ली में अनुपस्थित पाए गए 3 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए एवं मध्यान्ह भोजन में मीनू का कड़ाई से पालन करने को कहा, मिनकापल्ली में मनरेगा अर्न्तगत व्यक्तिगत सिंचाई हेतु कुआं निर्माण का राशि को तत्काल प्रदाय करने के लिए सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया। भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार मौके पर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here