Meeting with patients who had undergone cataract surgery
स्वास्थ्य मंत्री ने किया मेकाहारा अस्पताल का निरीक्षण
Ro.No - 14097/148
अस्पताल की सुविधाओं का लिया जायजा
रायपुर, 27 अक्टूबर, 2024/ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर के मेकाहारा अस्पताल का निरीक्षण किया। जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जायसवाल ने इस दौरान दंतेवाड़ा से आए मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वाले मरीजों से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के स्टाफ और चिकित्सकों से भी बात कर उन्हें बेहतर काम करने और मरीजों की उचित देख देख करने के निर्देश दिए।




