Home Blog बाजार शेड में हुए बुजुर्ग की अंधे कत्ल में शामिल अपराधी को...

बाजार शेड में हुए बुजुर्ग की अंधे कत्ल में शामिल अपराधी को 18 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

 

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिला मुख्यालय में 26 अक्टूबर को हुए बुजुर्ग की अंधे कत्ल का पुलिस ने किया आज खुलासा। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी अनुसार बाजार शेड में 01 बुजुर्ग का शव पड़े होने की सूचना थाना बीजापुर को शाम 05.00 बजे के आसपास दिया गया। गम्भीरता को देखते हरकत में आई पुलिस रात्रि में ही एफ एस एल टीम दंतेवाड़ा से घटनास्थल का मुआयना कर आसपास उपस्थित कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया था एवं घटनास्थल के आसपास से मोबाइल टावर का डंप कर एकत्र किया गया था। जिसके दौरान विवेचना में हिरासत में लिए गए संदेहियों में से राकेश मोड़ियाम पिता स्व. आयतु मोड़ियाम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम चेरकंटी हाल सब्जी बाजार बीजापुर ने अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि मृतक बोयदा राणा निवासी मूसालुर उसी के साथ बाजार शेड में रहता था जो उसी दिन दोपहर को आरोपी से मृतक का शराब सेवन के बाद विवाद, गाली गलौच हुआ था। आवेश में आकर अपराधी ने बांसके डंडे से मृतक के सर में मारा गहरी चोट पहुंचे से मृतक की मौत होने की अपराध स्वीकार किया है। पूरा मामला बीजापुर थाना क्षेत्र का प्रकरण में आरोपी राकेश मोड़ियाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर पेश किया गया है।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here