Home Blog मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में राज्योत्सव में होंगे मुख्य अतिथि

मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में राज्योत्सव में होंगे मुख्य अतिथि

0

Chief Minister Arun Saw will be the chief guest at the Rajyotsav in Bilaspur

रायपुर. 4 नवम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री अरुण साव 5 नवम्बर को बिलासपुर जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे 5 नवम्बर को दोपहर दो बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम चार बजे बिलासपुर स्थित अपने शासकीय निवास पहुंचेंगे।

Ro.No - 14097/148

उप मुख्यमंत्री साव शाम पांच बजे बिलासपुर के छठ घाट में अरपा आरती में शामिल होंगे। वे शाम पौने छह बजे छठ घाट से पुलिस परेड ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम छह बजे पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2024 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साव रात आठ बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात दस बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here