Home Blog उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्योत्सव के समापन समारोह में प्रदान करेंगे पुरस्कार...

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्योत्सव के समापन समारोह में प्रदान करेंगे पुरस्कार और सम्मान

0

Vice President Jagdeep Dhankhar will give away awards and honors at the closing ceremony of Rajyotsav

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य अलंकरण, सम्मान एवं पुरस्कारों के लिए चयनितों के नामों की घोषणा की

Ro.No - 13672/156

रायपुर. 5 नवम्बर 2024 / उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में राज्य अलंकरण, सम्मान और पुरस्कारों के लिए चयनित व्यक्तियों और संस्थाओं के नामों की घोषणा की। राज्य शासन के 16 विभागों द्वारा 35 अलंकरण, सम्मान और पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इसके लिए चार संस्थाओं एवं 38 व्यक्तियों का चयन किया गया है।
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 6 नवम्बर को नया रायपुर में राज्योत्सव के समापन समारोह में ये पुरस्कार और सम्मान प्रदान करेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य शासन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से राज्य अलंकरण, सम्मान एवं पुरस्कारों के लिए चयनित सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here