Home Blog कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि ने किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि ने किया उद्घाटन

0

Cabinet Minister Lakhan Lal Devangan was the chief guest and inaugurated the

डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थियेटर मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का हुआ आगाज

Ro.No - 14097/148

छत्तीसगढ़ी गायक एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा शानदार व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को दी जा रही प्रस्तुति

विभागीय प्रदर्शनी के माध्यम से दिख रही विकास की झलक

रायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय कोरबा के घण्टाघर चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन थियेटर मैदान में प्रदेश सरकार के वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ हो गया है। मुख्य अतिथि देवांगन सहित अन्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

यहाँ विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, सभापति नगर निगम श्याम सुंदर सोनी, पार्षद सुखसागर निर्मलकर सहित अन्य अतिथि शामिल हुए। राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी लोक गायक सुनील सोनी सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा शानदार व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही यहाँ विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित लगाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here