Home Blog राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

0

 

कांकेर। 11 नवंबर, 2024 को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर गड़पिछवाडी कांकेर में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भास्कर मिश्र, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर ने बच्चों को इस दिन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा दिवस भारत के पहले शिक्षा मंत्री, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है।

Ro.No - 13672/156

शिविर में बच्चों को यह बताया गया कि हर बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है, और भारत में 6 से 14 वर्ष के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार प्राप्त है। बच्चों को पढ़ाई और खेलने के लिए समय का सही उपयोग करना चाहिए और इसके लिए एक अच्छा टाइम टेबल बनाना चाहिए, जिससे पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में संतुलन बना सके। शिविर में बच्चों को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के संबंध में भी जानकारी दी गई, ताकि वे अपनी सुरक्षा को लेकर सजग और जागरूक रहे साथ ही बच्चों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया और उन्हें एक सुरक्षित, सशक्त और बेहतर भविष्य की दिशा के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर में प्रतिधारक अधिवक्ता सागर गुप्ता, सरस्वती शिशु मंदिर गड़पिछवाडी कांकेर के सहायक अध्यापक संतोष पाठक, जीवन साहू एवं विधिक स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here