Home Blog ग्राम खोखरा में नागलीला महोत्सव और मड़ई मेले का किया गया आयोजन। 

ग्राम खोखरा में नागलीला महोत्सव और मड़ई मेले का किया गया आयोजन। 

0

 

जांजगीर चांपा – जिला मुख्यालय जांजगीर के समीप ग्राम खोखरा में नागलीला महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया,वार्ड नंबर 03 और 05 श्यामकार्तिक समिति के सदस्यों ने बांस और ड्रम के सहारे सुकूल तालाब में तैरता हुआ मंच बनाया था। इस दौरान मड़ई मेले का भी आयोजन हुआ। इसमें ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। समिति के आचार्य दुर्गेश चतुर्वेदी ने बताया की नागलीला के पहले भगवान श्यामकार्तिक जी की आरती के पश्चात कीर्तन मंडली के साथ भगवान कृष्ण और बलराम की झांकी निकाल गांव मे भ्रमण करते हुए सुकुल तालाब पहुंची और फिर तालाब मे नाव बनाकर नागलीला महोत्सव मनाया गया l तालाब के चारो ओर सैकड़ो की संख्या मे नागलीला देखने पहुंचे और लोगो मे गजब उत्साह दिखाई दिया l

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here