Home Blog “पूंजीपथरा पुलिस की सक्रियता से अवैध कबाड़ परिवहन में संलिप्त तीन ट्रकों...

“पूंजीपथरा पुलिस की सक्रियता से अवैध कबाड़ परिवहन में संलिप्त तीन ट्रकों से 10.8 मीट्रिक टन स्र्कैप की जब्ती”

0

“Punjipathra police’s promptness led to the seizure of 10.8 metric tonnes of scrap from three trucks involved in illegal scrap transportation”

16 नवंबर, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और संग्रहण पर प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना प्रभारी पूंजीपथरा, निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में एक बार फिर अवैध कबाड़ पर कार्रवाई की गई है। कल, दिनांक 15 नवंबर 2024 की शाम, पूंजीपथरा पुलिस ने क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम उज्जपुर अंजनी स्टील प्लांट के पास से तीन संदिग्ध ट्रकों को रोका।
वाहन जांच के दौरान ट्रकों में बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, पुरानी साइकिलें और मोटर पार्ट्स पाए गए। जब वाहन चालकों से कबाड़ के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो वे इसे प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। चोरी की संपत्ति होने के संदेह में पुलिस ने ट्रकों और उनमें लदे कुल 10.820 मीट्रिक टन स्क्रैप, जिसकी कीमत 3,88,485 रुपये आंकी गई है, जिसे जब्त कर लिया गया है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here