Home Blog ग्राम सोनबरसा में खरसिया पुलिस की शराब रेड कार्रवाई: 10 लीटर महुआ...

ग्राम सोनबरसा में खरसिया पुलिस की शराब रेड कार्रवाई: 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0

Kharsia police’s liquor raid action in village Sonbarsa: Accused arrested with 10 liters of Mahua liquor

16 नवंबर, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ अभियान के क्रम में, आज खरसिया पुलिस ने ग्राम सोनबरसा में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया।

Ro.No - 13672/156

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने ग्राम सोनबरसा से नहरपार में आरोपी मक्कर कुमार लोहार (31 वर्ष), निवासी सोनबरसा, को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया । आरोपी के पास एक प्लास्टिक जरीकेन में 10 लीटर महुआ शराब मिला, जिसे आरोपी ने बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया । जब्त शराब की कीमत करीब 2000 रुपये है।

थाना खरसिया में आरोपी मक्कर कुमार लोहार के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है। शराब रेड कार्रवाई में महिला प्रधान सरोजनी राठौर, आरक्षक सत्य नारायण सिदार, योगेश साहू और अशोक कंवर शामिल थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here