Home Blog बिलासपुर इंटक के जिला अध्यक्ष बने जयकुमार राठौर

बिलासपुर इंटक के जिला अध्यक्ष बने जयकुमार राठौर

0

मस्तूरी।इंटक के छ ग प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ संजय सिंह और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया छ ग यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जय प्रकाश यादव , आज बिलासपुर चिलहाटी में इंटक कार्यालय का उद्घाटन किया गया उद्घाटन कार्यक्रम में संजय सिंह ने मोपका निवासी जे के राठौर को बिलासपुर जिला इंटक का अध्यक्ष नियुक्त किया और इंटक कार्यकारी में मुकेश धुरी को जिला महामंत्री , पूजा प्रजापति को जिला कोषाध्यक्ष, कार्यकारी सदस्य में , जयमल सूर्यवंशी , रजनी परिहार , सुशील सूर्यवंशी की नियुक्ति किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ संजय सिंह ने कहा कि बिलासपुर चिल्हाटी में इंटक कार्यालय खुलने से मजदूरों को समस्याओं पर समाधान मिलेगा और कही मजदूरों को भटकना नहीं पड़ेगा और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि इंटक कार्यालय खुलने से मजदूर को बहुत राहत मिलेगा यह बहुत ही अच्छा पहल है मजदूरों के हित में मैं सदैव आपके साथ हु वहीं छ ग यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश यादव के मजदूरों को मिलने वाले सुविधा और उनके अधिकार के बारे में बताया वही मंच संचालन राजू सूर्यवंशी ने की इस अवसर पर छ ग इंटक के प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव डॉ संजय सिंह , मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया छ ग यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, पूर्व जि. प सदस्य अशोक सूर्यवंशी , बिलासपुर इंटक जिला अध्यक्ष जे.के राठौर महा सिंह ठाकुर , युवा कांग्रेस बिलासपुर ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष राजू सूर्यवंशी , मुकेश धुरी , पूजा प्रजापति , जयमल सूर्यवंशी रजनी परिहार सुशील सूर्यवंशी पवन वर्मा , एवं सैकड़ो की संख्या में मजदूर एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here