बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – छत्तीसगढ़ बस्तर अंतर्गत बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ होते ही युवा वर्ग पंचायत के बच्चों का हुनर निकलकर आ रहा है सामने आपको बता दें पीछले दिनों भोपालपटनम, उसूर आवापल्ली में सभी वर्ग क्षेत्र के लोगों के साथ स्कूली बच्चों ने भाग लिया जो सफलता पूर्वक संपन्न भी हुआ। बस्तर के बच्चों, क्षेत्र वासियों को खेल के प्रति पिछले कई सालों से लगाव पर उन्हें अच्छी प्लेटफार्म नहीं मिलना कहीं ना कहीं उनकी हुनर को दबाने जैसा था लेकिन अब बस्तर वा बीजापुर बदल रहा है वही स्पोर्ट अकादमी बनने बाद से यहां भी कहीं खेलों में बच्चे अपने खेलों में ब्लॉक, जिला सहित नेशनल स्तर पर अपनी दम कम दिख रहे हैं वही बस्तर ओलंपिक की शुरुआत होते ही सभी वर्गों सहित छात्र-छात्राओं साथ जिले के वासी भाग ले रहे है।
वही आज से ब्लॉक स्तरीय बीजापुर मुख्यालय, भैरमगढ़ में खेलों की शुरुआत हो गया, जिला मुख्यालय में मिनी स्टेडियम में आयोजित की गई खेलों में खो-खो, कबड्डी बालीबाल सहित अन्य खेलों में गंगालूर, पदेडा, पालनार, बीजापुर, कडेर, कमकानार अन्य क्षेत्रों के खिलाड़ियों साथ क्षेत्र के सचिव दिखे।
कार्यक्रम की उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य बी पुष्पा राव, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया नगरपालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, जनपद अध्यक्ष बोधी ताती, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, श्रीनिवास मुदलियार, संजय लुक्कड़ सहित डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल, एसडीएम बीजापुर उत्तम सिंह पंचारी, सीईओ जनपद पंचायत गीत कुमार सिंहा सहित अधिकारी-कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



