Pintu Singh became the executive president of Bharatiya Janata Mazdoor Trade Union Council Raigarh
रायगढ़। तेज तर्रार युवा नेता पिंटू सिंह को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कॉन्सिल रायगढ़ का कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कॉन्सिल के छत्तीसगढ़ महासचिव बृजेश कुमार पांडे के द्वारा आदेश जारी कर पिंटू सिंह को कार्यकारिणी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। पिंटू सिंह ने बृजेश कुमार पांडे सहित भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कॉन्सिल के पूरे टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ ने जो भरोसा मेरे ऊपर दिखाया है उसपर मै खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा। ओर संघ के सभी दायित्वों को निभाऊंगा। और हमेशा रायगढ़ के मजदूरों के हित में काम करूंगा । आपको बता दे कि पिंटू सिंह को जुझारू एवं जमीनी स्तर का नेता माना जाता है। वे हमेशा सक्रिय रहते है और ग़रीब और मजदूरों के साथ हमेशा खड़ा रहते है। नवीन जिम्मेदारी मिलने से पिंटू सिंह के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। और पिंटू सिंह को बधाई देने वाले का ताता लगा हुआ है।




