All the Mitanins of the area were honored on Mitanin Day in Gram Panchayat Paraghat
मस्तूरी।प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी मितानीन दिवस के रूप में मनाया गया इसी क्रम में ग्राम पंचायत पाराघाट के पंचायत भवन में पाराघाट स्ंकुल के ग्राम पंचायत जयरामनगर,भनेसर,बेलटुकरी,कछार,एरमसाही के सभी मितानीनों को श्रीफल व साङी देकर सम्मानित किया गया , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व सरपंच सम्मानित नागरिक अखिलेश दुबे उपस्थित हुए , सरपंच प्रदीप सोनी के द्वारा इस सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन कर संकुल की मितानिनो को श्रीफल साड़ी देकर सम्मानित किया गया अखिलेश दुबे एवं प्रदीप सोनी ने संयुक्त रूप से कहा कि मितानिनो के द्बारा अपने अपने मोहल्लों मे दिन रात सतत सेवा भाव से कार्य कर रही है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाय कम है कहते हुए मितानिन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मितानिन बहनों का सम्मान करना गौरव की बात है कहा मितानिन ग्राम में बच्चों को टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व चार जांच व खतरे वाले गर्भवती माता की पहचान कर रेफर संबंधी सलाह दे रही है मोतियाबिंद ,कुष्ठ, टी.वी. हेल्थ वेलनेस सेंटर पर मिलने वाली सुविधाओं का लाभ भी दिला रही हैं कार्यक्रम में मितानिन बीना साहू, ममता चन्द्राकर, सीमा ,मीना, सुनीता, भगवती, शशीकला,कुमारी, जयकुमारी ,सावित्री, दुरपती,शंकुतला, सत्या,सुलोचना, श्रीमती सरोज यादव मितानिन प्रशिक्षिका ,प्रेमसागर मरकाम पूर्व सरपंच हीरालाल यादव ब्लाक समन्वयक ग्राम के जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



