Workshop was organized to provide information on expansion of areas under PESA Act, Panchayat Provisions, Scheduled Act 1996, CG Panchayat Rules 2022
आडिटोरियम नवो. विद्या.एजुकेशन सिटी में वन अधिकार मान्यता अधिनियम कार्यशाला का हुआ संपन्न
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम 1996 एवं नियम 2022 (पेसा कानून) तथा वन अधिकार मान्यता अधिनियम 2006 की विस्तृत जानकारी जिले के ग्राम पंचायतों के वन अधिकार समितियों , पटवारीयों, सचिवों समाज के सभी वर्ग आदिवासी समुदाय के सभी क्षेत्रों के लोगों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ऑडिटोरियम नवोदय विद्यालय एजूकेशन सिटी में रखा गया जिसमें वन अधिकार प्रावधानों का क्रियान्वयन तथा उनसे सम्बंधित समितियों के प्रबंधन व संचालन हेतु विस्तृत जानकारी दिया गया।
व्यक्तिगत वन अधिकार IFR, सामुदायिक अधिकार CR, सामुदायिक वन संसाधन अधिकार CFR, विकास का अधिकार DR, पर्यावास का अधिकार HR, के अधिकारों में किस तरह के अधिकार मिलेंगे, क्या सेंचुरी टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क में भी अधिकार मिलेंगे, वही इन अधिकारों में किस तरह के सबूत देना होगा समितियों में कौन होगा , अधिकार पाने में क्या करना है प्रक्रिया क्या होगी। इस कानून में लोगों की जिम्मेदारियां भी दी गया। वह क्या-क्या है ग्राम वासियों के लिए ध्यान देने वाले बातें शामिल हुए सभी को बारीकी से दिया गया जानकारी।
आदिवासी आयुक्त डॉक्टर आनन्द ने कहा कि
पेसा कानून वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी आज दिया गया वहीं आप सभी को यह भी समझना होगा या अधिकारों में जनहित, लोकहित के कार्यों में बादा ना डालें इन बातों को भी ध्यान देना होगा। ऐसे कार्यों में रुकावट नहीं लाना चाहिए, इन संबंधों में किसी भी तरह परेशानी हो तो परामर्श जरूर लेवे ।
इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि तिरु. देवा तोफा, वन अधिकार कार्यकर्ता ग्राम मेढ़ालेखा, जिला गडचिरोली महाराष्ट्र, मुख्य प्रशिक्षक तिरु. अश्विनी कांगे सदस्य, पैसा व वन अधिकार टास्क फोर्स (छ.ग.) तिरु. प्रखर जैन पेशा कानून एवं वन अधिकार के विशेषज्ञ समाजिक कार्यकर्ता (छ.ग.) आदिवासी समाज के अध्यक्ष जग्गू राम तेलामी, अशोक तलाण्डी, कमलेश पैकरा , अमित कोरसा, सीता राम मांझी , सेंड्रा श्रवण, कंडिक नारायण , सुशील हेमला, सी एस नेताम, बलराम मिंज , सतीश माड़वी, सुभाष कुडियाम, पांडू तेलम, सुकुलसाय तेलम , पखलू तेलम , विनय, शिवकुमार पुनेम, लक्ष्मण कडती, नरेन्द्र बुरका, बीएस नागेश, गुज्जा राम पावर, जमुना सकनी, प्रकाश सोडी, तिरुपति यालम चंद्रशेखर अंगनपल्ली, महेश ध्रुव, बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी पंचायत के सरपंच सचिव गणमान्य नागरिक आदि रहे मौजूद।



