*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी। मस्तूरी क्षेत्र के खैरा में प्रसिद्ध माता सती झिरिया मंदिर के नवग्रह भगवान के लिए प्रतिमा निर्माण हेतु दो लाख रुपए दान मस्तूरी जनपद अध्यक्ष श्रीमती सावित्री रामनारायण राठौर के द्वारा 2 लाख दान स्वरूप मंदिर समिति के सदस्य को दिए। सर्व विदित है कि राम नारायण सावित्री राठौर हमेशा से दान दक्षिणा और भक्ति भजन पूजा अर्चना में बड़ी श्रद्धा रखते हैं। जिनके द्वारा आसपास के और भी कई मंदिरों में निरंतर दान दिया गया है। इनके द्वारा अपने बिलासपुर निवास में श्री चिन्मयानंद स्वामी का श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया साथ ही मस्तूरी क्षेत्र के भदौरा में भी श्री चिन्मयानंद स्वामी के श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन में बढ़ चढ़ के हिस्सेदारी की। इनके द्वारा मानवता के उत्थान में हमेशा सहयोग की भावना रखते हैं। श्रीमती सावित्री रामनारायण राठौर के निवास स्थान में दान समर्पण के इस कार्यक्रम में अखण्ड मंगलवार रामायण माता सेवा समिति नर्मदा कुण्ड झिरिया खैरा जयरामनगर के सदस्यों में अध्यक्ष मिठाईलाल साहू, सदस्य लखन यादव,सदस्य कविराज उमेश कुमार श्रीवास एवं सती धाम के पुजारी कुलदीप मिश्रा उपस्थित रहे।



