Home Blog सफलता की कहानी …..31 सौ रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान...

सफलता की कहानी …..31 सौ रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान खरीदी पर जिले के किसानों में खुशी

0

Success story… Farmers of the district are happy with the purchase of paddy at the rate of Rs. 3100 per quintal

उत्तर बस्तर कांकेर, 25 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की नीति ने किसानों के जीवन में नई उम्मीदें जगाई हैं। किसानों की मेहनत का सच्चा सम्मान करते हुए, सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि उन्हें उनकी उपज का वाजिब दाम मिले। इस फैसले से जिले के धान उपार्जन केंद्रों में हलचल और उत्साह देखा जा रहा है और समर्थन मूल्य पर धान खरीदे जाने पर जिले के किसानों के चेहरे पर खुशी झलक रही है।

Ro.No - 13672/156

कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों पर सुचारु और पारदर्शी तरीके से धान खरीदी हो रही है। विकासखंड कांकेर के ग्राम मरकाटोला के निवासी श्री बसंत कुमार साहू, जिनके पास 5.15 हेक्टेयर कृषि भूमि है, उन्होंने 267.12 क्विंटल धान विक्रय किया। उन्होंने बताया कि 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्राप्त समर्थन मूल्य ने उनकी मेहनत को साकार किया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सरकार किसानों की हर जरूरत का ध्यान रखती है और उनकी मेहनत का सही मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here