Home Blog डायबेटिक नेफ्रोपैथी के निदान के लिए एक दिनी शिविर का आयोजन आज

डायबेटिक नेफ्रोपैथी के निदान के लिए एक दिनी शिविर का आयोजन आज

0

One day camp organized today for diagnosis of diabetic nephropathy

डाँ.विनय राठौर व अन्य डाँक्टरों के द्वारा एन.सी.डी. की स्कीनिंग की जायेगी

Ro.No - 13672/156

कांकेर । राज्य शासन एवं निदेशालय स्वास्थ्य सेवाऐं छ.ग. के दिशा निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश सांडिया के मार्गदर्शन में एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत कांकेर जिले में पहली बार डायबेटिक नेफ्रोपैथी (खून में उच्च शर्करा की मात्रा के कारण किडनी व अन्य अंगों को प्रभावित करता है) के निदान के लिए सिविल अस्पताल पखांजूर में एक दिवसीय परार्मश एवं निदान शिविर का आयोजन दिनांक 26 नवम्बर 2024 को राज्य स्तरीय चिकित्सकीय टीम द्वारा किया जायेगा। जिसमें एम्स रायपुर के किडनी रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट) डॉ. विनय राठौर व अन्य डॉक्टरों के द्वारा एन.सी.डी. की स्कीनिंग की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here