District level Bastar Olympics concluded, selected players will participate in divisional level competition
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने दी जीत की अग्रिम शुभकामनाएं
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बस्तर ओलंपिक का जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हर्षोल्लास पूर्वक हुआ। विजेता खिलाड़ियों में आगामी संभाग स्तर के प्रतियोगिता के उत्सुकता दिखाई दे रही है। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए संभाग स्तर की प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया और जो खिलाड़ी संभाग स्तर के प्रतियोगिता के लिए चयन से चूक गए उन्हें पुनः अपनी पूरी क्षमता और ताकत के प्रयास करने केी प्रेरणा दी। खेल में जीत और हार स्वाभाविक है जो आज हार गए हैं वह कल के विजेता होंगे। कोशिश करते रहना है कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। खो-खो कबड्डी, फुटबाल, व्हालीबाल, एथलेटिक्स सहित 11 खेलों में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के महिला, पुरुष कुल 384 खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के लिए हुआ है। बीजापुर जिले में बस्तर ओलंपिक का ऐतिहासिक आयोजन हुआ जिसमें प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री, खेल मंत्री एवं बस्तर सासंद का आगमन हुआ जिससे खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हुए। बस्तर ओलंपिक जिला स्तरीय समापन समारोह को सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार ने संबोधित करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं जिला खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गवेल ने ब्लॉक एवं जिला स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजित। खेल प्रतियोगिता में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों प्रशिक्षकों एवं खेल भावना से खेलने के लिए खिलाड़ियों को आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बी पुष्पा राव, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उददे, नगरपालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, वरिष्ठ नागरिक श्रीनिवास मुदलियार सहित जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम बीजापुर उत्तत सिंह पंचारी, डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी गण, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।



