Home Blog भाजपा सरकार ही किसान हितैषी किसानो की उन्नति के लिए कार्य कर...

भाजपा सरकार ही किसान हितैषी किसानो की उन्नति के लिए कार्य कर रही है और हमेशा करते रहेगी ,,, रामनारायण राठौर

0

मस्तूरी।जनपद पंचायत अध्यक्ष सावित्री रामनारायण राठौर ने आज मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति मर्यादित ग्राम देवरी पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना कर धान तौलकर खरीदी का शुभारंभ किया। अध्यक्ष सावित्री रामनारायण राठौर ने किसान भाइयों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए और कहा कि भाजपा सरकार ही किसान हितैषी सरकार है किसानो की विकास और उन्नति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस साल प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी जा रही है और 3100 रुपए एकमुस्त राशि प्रदान किया जाएगा जिससे किसानों की चेहरों में खुशी है। धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर रामनारायण राठौर संस्था प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में किसान भाई मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here