Home Blog सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक उपाय करे – कलेक्टर...

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक उपाय करे – कलेक्टर संबित मिश्रा

0

Take all necessary measures to prevent road accidents – Collector Sambit Mishra

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- कलेक्टर संबित मिश्रा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक इन्द्रावती सभाकक्ष में हुई। कलेक्टर ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दुर्घटना जन्य क्षेत्रों में संकेतक बोर्ड लगाने, स्पीड ब्रेकर, रेडियम, सीट ब्लेट, हेलमेट, अंधाधूंन मोड़, ब्लैक स्पोर्ट को चिन्हांकित करने, आवारा पशुओ को सड़क से हटाने, यातायात नियमों का पालन करने, जनजागरुकता सहित सभी उपाय करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। लोक निर्माण विभाग, राजस्व, यातायात, पुलिस विभाग, नगरीय निकाय सहित सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ सड़क दुर्घटनाओं में रोक लगाने आवश्यक पहले करने को कहा। कलेक्टर संबित मिश्रा ने जागरूकता के लिए यातायात नियमों को पालन करवाने के निर्देश दिए साथ ही बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, और ड्रायविंग लायसेंस नहीं होने पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सभी आला अधिकारियों को सूचित किया गया कि कलेक्टर परिसर में कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों से ही की जाएगी।
बैठक में पुलिस, राजस्व, लोकनिर्माण विभाग, नगरीय निकाय, यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here