Home Blog मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित विधायक सोनी ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित विधायक सोनी ने की सौजन्य मुलाकात

0

Newly elected MLA Soni made a courtesy call on the Chief Minister

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी ने सौजन्य मुलाकात की। विधायक सोनी विगत दिनों हुए उप चुनाव में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर से निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोनी को मिले उनके नए दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Ro.No - 13672/156

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पूर्व सांसद सुनील सोनी के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा रहा है और मैं आशा करता हूं कि उन्हें मिले इस नए दायित्व तथा उनके अनुभव के लाभ से रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयां मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here