Home Blog पटवारी संघ ने डाक्टर भीमराव अंबेडकर की स्टेचू पर माल्यार्पण कर मनाया...

पटवारी संघ ने डाक्टर भीमराव अंबेडकर की स्टेचू पर माल्यार्पण कर मनाया संविधान दिवस

0

Patwari Sangh celebrated Constitution Day by garlanding the statue of Dr. Bhimrao Ambedkar

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले में पटवारी संघ ने मनाया संविधान दिवस वही प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पटवारी संघ ने कहा की पूरे भारत वर्ष के लिए गौरव दिवस है महाज्ञानी बाबा डाक्टर भीमराव अम्बेडकर ने संविधान को हर तरह से 26 नवम्बर 1949 को पूर्ण कर लिया गया। जिसे 26 जनवरी 1950 को पूरे भारत में लागू किया गया देश के अखंडता संप्रभुता और एकता को बनाए रखने वाले हमारे देश का गौरवशाली दिवसों में से एक संविधान दिवस है इस गौरवशाली गौरवशाली ऐतिहासिक दिवस को पूरे भारत वर्ष में मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज पटवारी संघ बीजापुर ने नया बस स्टैंड बीजापुर में स्थापित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर, पुष्पार्पण, माल्यार्पण कर नमन किया संविधान में प्रदत्त अधिकारों का मनन करते हुए जय भीम के नारे लगाये मिठाईयाँ भी बाँटे | इस अवसर पर जिला पटवारी संघ के प्रमुख संरक्षक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शंकरलाल कतलाम , जिला संगठन मंत्री भानुप्रताप चिड़ियम, जिला सचिव मिच्चा पेंटैया, जिला कोषाध्यक्ष इन्द्रकुमार झाड़ी, तहसील अध्यक्ष बेमर सिंह नाग , एवं महिला पदाधिकारी संतोषी दुर्गम , कमला नेताम वा अन्य मौजूद रहे ‌‌।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here