The accused locked the applicant in the bathroom, stripped him naked, abused his mother and sister with filthy language and threatened to kill him and beat him with fists, thick sticks, belts and bricks.
दिनांक 27.11.2024
थाना सिटी कोतवाली कांकेर।
* कांकेर पुलिस के हाथ आये मारपीट करने एवं नग्न विडियो को वायरल कर दूंगा कहकर धमकी देने वाले आरोपीगण।
* आरोपी आकाश कुमार गजभिये पूर्व में नशीली दवाई बिकी के आरोप में भी जा चुका है जेल
* गिरफ्तार आरोपी :- 1. आकाश कुमार गजभिये पिता विजय कान्त गजबिये उम्र 31 वर्ष सा. उदय नगर पी. डब्ल्यूडी वार्ड कांकेर थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर
2. अनिल कुमार बघेल पिता शिव लाल बघेल उम्र 28 वर्ष सा. प्लाटपारा बीजापुर थाना अनंतपुर जिला कोण्डागांव
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.07.2024 को प्रार्थी शिव नेताम पिता सेवक राम नेताम उम्र 28 वर्ष ग्राम डांगरा स्कुलपारा थाना दुर्गकोंदल जिला कांकेर मोह. हबीब बख्श सा. कंकालिनपारा कांकेर के साथ थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराये कि शिव नेताम दिनाँक 21.07.2024 के रात 08.00 बजे मैं अपने पहचान की तामेश्वरी जैन निवासी अलबेला पारा कांकेर के घर गया था तो वहां पर तामेश्वरी से मिलकर बातचीत कर रहा था उसके बाद वह रूम के अंदर चली गई तभी किसी ने मुझे बाथरूम में बंद कर दिया फिर तामेश्वरी जैन के भाई मोहित सिन्हा व उसके पहचान के आकाश गजभिये और अनिल बघेल लोग मुझे पकड़कर शिव नेताम के आंख में स्कार्फ से बांध कर अन्नपूर्णापारा सुभाष वार्ड आकाश गजबिये के रूम में ले गये जहां इसके आंख में बंधा स्कार्फ खोले वहां पर मोहम्म्द हबीब बख्श भी था फिर शिव नेताम और हबीब बख्श दोनों को आकाश गजभिये और मोहित सिन्हा तथा अनिल बघेल तीनों मिलकर तुम लोगों का तामेश्वरी जैन के साथ गलत सबंध है कहकर रात करीबन 01.00 बजे दोनों को नंगा करके माँ बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करके जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व मोटा लकड़ी, बेल्ट, ईट से मारपीट किये है। आकाश गजभिये मोबाईल से शिव नेताम और हबीब बख्श का मोबाईल से नग्न विडियो बनाकर अगर हबीब बख्श को 10,000 रूपये नहीं दोगे तब तुम्हारे नग्न विडियो को वायरल कर दूंगा कहकर धमकी दिया, की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना आरोपी मोहित सिन्हा को दिनाँक 23.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जो माननीय न्यायालय से जमानत पर रिहा है। मामले के सह अभियुक्त आकाश गजभिये तथा अनिल बघेल ने पुछताछ मेमोरण्डम कथन पर दिनोंक घटना समय को अपराध घटित करना स्वीकार किये है जो आरोपीगण के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर दिनाँक 27.11.2024 को गिरफ्तार किया गया है। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री आई. के. एलिसेला के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा एवं अनु. अधिकारी पुलिस श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली मनीष नागर एवं स्टॉफ के द्वारा प्रकरण के आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय कांकेर पेश किया गया है।



