Home Blog जिला पंचायत, जनपद, पंचायत चुनाव हेतु रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्ति

जिला पंचायत, जनपद, पंचायत चुनाव हेतु रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्ति

0

Appointment of Returning and Assistant Returning Officer for District Panchayat, Janpad, Panchayat elections

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) बीजापुर द्वारा पंचायतों के निर्वाचन के लिये पदाभिहित अधिकारी को रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है जिसके तहत जिला पंचायत सदस्य पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बीजापुर तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अतुल शेटे डिप्टी कलेक्टर बीजापुर एवं उत्तम सिंह पंचारी डिप्टी कलेक्टर बीजापुर को नियुक्त किया गया है। इसी तरह जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद हेतु सूर्यकांत घरत नायब तहसीलदार भैरमगढ़, लक्ष्मण राठिया तहसीलदार उसूर, दुकालुराम धु्रव तहसीलदार बीजापुर एवं दिलीप उईके डिप्टी कलेक्टर बीजापुर को रिटर्निंग ऑफिसर तथा पुनीत राम साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भैरमगढ़, प्रभाकर चन्द्राकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उसूर, गीत सिन्हा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बीजापुर एवं चुनेन्द्र प्रकाश अनुविभागीय अधिकारी कृषि को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here