Home Blog (16th TRIBAL YOUTH EXCHANGE PROGRAMME, 2024-25 के तहत BSF द्वारा स्थानीय युवाओ...

(16th TRIBAL YOUTH EXCHANGE PROGRAMME, 2024-25 के तहत BSF द्वारा स्थानीय युवाओ का बैंगलुरू भ्रमण)

0

(Visit of local youth to Bangalore by BSF under 16th TRIBAL YOUTH EXCHANGE PROGRAMME, 2024-25)

आज 27.11.2024 को कांकेर एंव नारायणपुर जिलों के दूर दराज गांवो के स्थानिय छात्रों को 16th TRIBAL YOUTH EXCHANGE PROGRAMME, 2024-25 के तहत 11 वाहिनी बीएसएफ व नेहरू युवा केंद्र संगठन के सहयोग से 10 छात्रायें व 10 छात्रों को कर्नाटक राज्य के बेंगलुरू शहर तथा उसके आस पास के क्षेत्रों में भ्रमण के लिए भेजा। यह भ्रमण दिनांक 01.12.2024 से 07.12.2024 तक किया जायेगा। इस दौरान छात्रों को अन्य राज्य के छात्रों के साथ वार्तालाप करने एंव सांस्कृतिक व शिक्षा के वारे मे जानकारी हासिल करने का मौका मिलेगा। इस दौरान श्री हरिंदरपाल सिंह सोही, उप महानिरीक्षक, सेक्टर हेडक्वार्टर, रायपुर महोदय ने बताया है कि इस तरह के प्रोग्राम सीमा सुरक्षा बल द्वारा प्रत्येक बर्ष चलाये जाते हैं इसी श्रृंखला में आज 20 छात्रों एंव छात्राओं के एक ग्रुप को बैंगलुरू भ्रमण पर भेजा जा रहा है। इस तरह के अवसरों का लाभ आगे भी क्षेत्र के युवाओं को मिलता रहेगा आगे भी क्षेत्र के अन्य छात्रों को भ्रमण के लिए भेजा जायेगा। इस मौके पर बीएसएफ के अन्य अधिकारी श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, डिप्टी कमांडेंट, कार्यवाहक समादेष्टा 11 वाहिनी, श्री चंदन कुमार, डिप्टी कमांडेंट, निरीक्षक एबीसन फ्रैंको, निरीक्षक अनिल चौधरी एंव जवान भी उपस्थित रहे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here