बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले के भोपालपटनम विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भद्रकाली में आसपास के क्षेत्रों के लिए जन समस्या जनपद स्तरीय निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। आपको बता दे भद्रकाली माता की छत्रछाया में हुए शिविर में वन अधिकार पट्टा, आबादी पट्टा, आयुष्मान कार्ड श्रम विभाग के आई-श्रम कार्ड सहित अन्य समस्याओं को लेकर पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं के संबंधित आवेदन लिया गया वहीं शिविर के दौरान देखा गया की बड़ी संख्या में लोगों ने अपने-अपने समस्याओं को लेकर पहुंचे ग्रामीण सरपंच से भी लिखाते दिखे तो वही दुसरी ओर मौजूद कर्मचारी इंस्टॉल में विभिन्न विभागों के लोग बैठे, जिनमें से स्वस्थ विभाग के कर्मचारी भी नजर आए आने वाले लोगों को दवाइयां उपलब्ध कराये वहीं दूसरी और मौके में पहले से बने आयुष्मान कार्ड वितरण किया जा रहा था ।
सरपंच भद्रकाली ने बताया कि क्षेत्र में बहुत सारी समस्याएं जिसमें पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है साथ ही साथ वन अधिकार वा अन्य मांगों को लेकर लोग परेशान है । इन्हीं को लेकर आज आवेदन दे रहे हैं मैं भी ग्रामीणों का साथ दे रहा हूं।
चर्चा को दौरान
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भोपालपटनम के दिलीप कुमार उईके ने बताया कि क्षेत्र में जनपद स्तरीय जनसमस्या शिवर का आयोजन हुआ, जिसमें वन अधिकार, आयुष्मान कार्ड वा अन्य मांगों पर आए सभी आवेदन लिए जायेंगे बहुत जल्द उनका निराकरण किया जायेगा।



