Home Blog सुरक्षा बलों एवं बीडीएस टीम के द्वारा किया गया सुरक्षित तरीके से...

सुरक्षा बलों एवं बीडीएस टीम के द्वारा किया गया सुरक्षित तरीके से आईईडी को निष्क्रिय

0

IED was safely defused by security forces and BDS team

नारायणपुर-कुतुल मुख्य मार्ग पर मिला 3 नग आईईडी

Ro.No - 13672/156

बरामद 3 आईईडी का अनुमानित वजन 5 किलो से अधिक वजन डीआरजी एवं बीडीएस टीम की संयुक्त कार्यवाही

नारायणपुर@ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस के द्वारा लगातार क्षेत्र में सघन नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाव’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में नारायणपुर से डीआरजी एवं बीडीएस के संयुक्त बल नक्सल विरोधी अभियान पर माड़ क्षेत्र की ओर रवाना हुऐ थे।

सुरक्षा बलों ने नारायणपुर-कुतुल मुख्य मार्ग पर 5 किलो से अधिक वजन वाले 3 आईईडी को खोजकर सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए उक्त बरामद तीनों आई.ई.डी. को निष्क्रिय किया गया, जिससे स्थानीय आदिवासी ग्रामीणों की मौत हो सकती थी या वे गंभीर रूप से घायल हो सकते थे। इससे पहले वर्ष 2024 में माओवादियों द्वारा लगाये गये आईईडी से 20 से अधिक निर्दाेष ग्रामीण मारे गये या गंभीर रूप से घायल हो गये। उक्त आईईडी को माओवादियों द्वारा निश्चित ही आदिवासी ग्रामीणों एवं सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के नीयत से लगाया गया था। सुरक्षा बलों की सजगता और सतर्कता से आईईडी को बरामद कर निष्क्रिय किया गया। उक्त कार्यवाही में डीआरजी एवं बीडीएस टीम की विशेष भूमिका रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here