A bike rider was hit by a trailer…died due to serious injuries, incident took place in Masturi police station area
मस्तूरी – बाइक पर कपड़ा खरीदने निकला युवक सड़क पर पहुँचते ही गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसकी मौत हो गई है। घटना रविवार की बताई जा रही जब मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहतरा निवासी निखिल सोनकर उम्र 18 वर्ष बाइक क्रमांक CG 10 BV 8306 हिरो एक्सट्रीम में अपने घर मोहतरा से मस्तूरी कपड़ा दुकान जा रहा था कि दोपहर 03.30 बजे करीबन शिव पेट्रोल पंप के पास जैसे ही वह पहुँचा, पेट्रोल पंप से खनूजा गिट्टी खदान की ओर जा रही ट्रेलर क्रमांक CG 10 AR 7716 के पिछले पहिये की चपेट में आ गया। जिसके नीचे दबने की वजह से युवक को गंभीर चोट लगी, जिसे परिजन मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे जहाँ से गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल उसे बिलासपुर रिफर कर दिया गया, जहाँ परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वही घटनाकारित ट्रेलर को मौके पर छोड़ चालक मौके से फरार हो गया है,मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ट्रेलर क्रमांक CG 10 AR 7716 को जब्त कर फरार चालक के खिलाफ धारा
106-BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है




