Home Blog महतारी वंदन योजना से समक्का को मिली आर्थिक संबल , बच्चों की पढ़ाई...

महतारी वंदन योजना से समक्का को मिली आर्थिक संबल , बच्चों की पढ़ाई और व्यापार को बढ़ाने में मिली मदद

0

Mahtari Vandan Yojana provided financial support to Samakka, helped in children’s education and expanding business

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सकारात्मक सोच एवं पहल से मातृशक्ति आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत हुई। महिलाएं महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होकर आर्थिक गतिविधियों से जुड़ रही है, घर परिवार को छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही है, वहीं व्यवसायी महिलाएं अपने व्यापार-व्यवसाय को भी बड़ी आसानी से बढ़ाने में कामयाब हो रही है। निम्न एवं मध्यम आय वाले परिवार से जुड़े महिलाओं को महतारी वंदन योजना आर्थिक संबल दे रही है यह योजना उनके लिए संजीवनी की तरह साबित हो रही है। महतारी वंदन योजना के दसवें किश्त प्राप्त कर चुकी राउतपारा बीजापुर की व्यवसायी महिला समक्का एरोला ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। उनके बड़े बेटे बीए फाईनल की पढ़ाई कर चुके हैं एवं बेटी 12वीं कक्षा में अध्ययनरत है। महतारी वंदन से प्रतिमाह 1 हजार रूपए लगातार प्राप्त हो रही है जिसका उपयोग बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं स्वयं का व्यापार व्यवसाय में निवेश कर रही हूं। समक्का पेशे से फुटकर सब्जी का विक्रय स्थानीय बाजार बीजापुर में करती है, प्रतिदिन सब्जी बेचने के लिए बाजार आती है। सब्जी मंडी से थोक भाव में सब्जी की खरीदी करके सब्जी बेचने का कार्य करती है। महतारी वंदन की राशि से पहले से अधिक मात्रा में सब्जी खरीद कर ज्यादा आमदनी अर्जित कर रही है। सब्जी मंडी के अलावा आस-पास के गांवो के किसानों से भी सब्जी खरीदकर ताजा सब्जी ग्राहकों को बेचती है।
समक्का बताती है कि वह घर में अकेली कमाने वाली है, सब्जी बेचने के कार्य उनका पति भी साथ देते हैं जिससे व्यापार व्यवसाय करने में सहूलियत होती है। प्रतिदिन 3 से 4 सौ रूपए की आमदनी हो जाती है, महतारी वंदन की राशि में व्यापार व्यवसाय में भी मदद मिला। महिला सशक्तिकरण के इस योजना को लागू करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समक्का ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here