Home Blog बस्तर ओलंपिक-2024-मशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

बस्तर ओलंपिक-2024-मशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

0

Bastar Olympic-2024-Torch Rally was flagged off

उत्तर बस्तर कांकेर 07 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार बस्तर क्षेत्र के युवाओं के रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को निखारने, उन्हें अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने और बस्तर क्षेत्र की जनता का शासन से प्रत्यक्ष संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से बस्तर संभाग के सभी जिलों में बस्तर ओलम्पिक 2024 खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगर के घड़ी चौक से बस्तर ओलंपिक 2024 के लिए मशाल रैली निकाली गई, जिसको राज्य मत्स्य विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत मटियारा ने हरी झंडी दिखाकर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के लिए रवाना किया। उन्होंने जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संभाग स्तरीय खेल में शामिल होने जा रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए संभाग स्तर में भी और अधिक श्रेष्ठ प्रदर्शन कर कांकेर जिला का नाम रौशन करने की बात कही।

Ro.No - 13672/156

जिला खेल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर ओलम्पिक हेतु त्रिस्तरीय आयोजन विकासखण्ड, जिला स्तर एवं उसके उपरांत एवं संभाग स्तर पर किया जाना प्रस्तावित है। इसके तहत विकासखण्ड स्तरीय, जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। इसके पश्चात संभाग मुख्यालय जगदलपुर में आयोजन किया जाना है जिसके लिए जिला स्तरीय खेल प्रतिभागीता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आज जिला मुख्यालय से मशल रैली के साथ बस्तर संभाग के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री अजय मंडावी, खेल युवा कल्याण के अधिकारी,कर्मचारी सहित खिलाड़ीगण मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here