Home Blog चिराग परियोजना अर्न्तगत बिंजली और दुग्गाबेंगाल में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का...

चिराग परियोजना अर्न्तगत बिंजली और दुग्गाबेंगाल में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का हुआ समापन 

0

 

नारायणपुर-चिराग परियोजना अर्न्तगत उद्यानिकी विभाग द्वारा न्यूट्रिशन सर्पाेटिव एंड रेसिलियेंट हार्टिकल्चर के विषय पर सहायक संचालक उद्यान श्री तोषण कुमार चन्द्राकर के निर्देशानुसार ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के समन्वय से एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन 07 दिसम्बर को ग्राम बिंजली मे सम्पन्न हुआ। जिसमें 150 से अधिक कृषको एवं आजीविका समुह के सदस्यो को चिराग परियोजना के उद्देश्यो परियोजना अर्न्तगत उद्यानिकी विभाग से मिलने वाले योजनाओं बाड़ी विकास, ग्रेविटी ड्रीप एवं बाड़ी की सुरक्षा हेतु फैसिंग कराने हेतु जानकारी दी गई। साथ ही सब्जी एवं फलदार पौधो के रोपण की विधि की जानकारी अधिकारियों द्वारा दिया गया। विभाग द्वारा चिराग परियोजना अर्न्तगत सभी चालीस गाँव में इसी प्रकार के प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे ग्राम के सभी कृषक उत्साहित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्नत तरीके से सब्जी एवं फलदार पौधो की रोपण करने की विधि सीख रहे है। वही प्रशिक्षण के दौरान ही विभाग के द्वारा कृषको के लिए चलाई जा रही सभी विभागीय योजनाओ की जानकारी भी दी जा रही है। ग्राम तेलसी में प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत बिंजली के सरपंच, पंच, उद्यानिकी मित्र एवं समस्त कृषक उपस्थित रहे। इसकी प्रकार ग्राम दुग्गाबेंगाल मे सरपंच, सचिव, पंच, उद्यानिकी मित्र एवं अन्य कृषक उपस्थित रहे। ग्राम चिपरेल में प्रशिक्षण के दौरान सरंपच, पंच एवं ग्राम के सभी कृषक उपस्थित थे।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here