Home Blog उसूर भैरमगढ़ बीजापुर बाद भोपालपटनम लोदेड निवासी महिला सुकरा की नक्सलियों ने...

उसूर भैरमगढ़ बीजापुर बाद भोपालपटनम लोदेड निवासी महिला सुकरा की नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में किया हत्या

0

Usur Bhairamgarh Bijapur Baad Bhopalpatnam Loded resident woman Sukra was murdered by Naxalites on the charge of being an informer

पुलिस मुखबिर के आरोप में अलग-अलग क्षेत्रों में नक्सली लगातार कर रहे ग्रामीणों की हत्या

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बीजापुर जिले में इन दिनों डर का माहौल एक तरफ हर समय किसी न किसी का मौत का खतरा दूसरी और छत्तीसगढ़ के बस्तर अन्तर्गत बीजापुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में से आता है। वही ग्रामीणों का ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में आना जाना रोजमर्रा के लिए आवश्यक सामानों के खरीदी के लिए बना रहता है ऐसे में कब मुखबिरी का आरोप लगे बता नहीं सकते। पिछले दिनों पूर्व सरपंच कांग्रेस नेता तिरुपति उसूर, पूर्व सूकलू फरसा भैरमगढ़ बिरियाभूमि सरपंच, पूर्व सरपंच कडेर बीजापुर सुकराम अवलम तीन सरपंचों, दो ग्रामीणों में गंगालूर, आंगनबाड़ी आंगनबाड़ी सहायिका लक्ष्मी पद्दम तिम्मापुर उसूर, अब भोपालपटनम ब्लाक के ग्राम लोदेड़, पटेलपारा निवासी महिला यालम सुकरा पति यालम रामैया उम्र लगभग 40 वर्ष की दिनांक 07 दिसंबर 2024 को माओवादियों के द्वारा अपहरण कर वही लोदेड़ से 03 किमी की दूरी पर बड़ें पहाड़ जंगल में ले जाकर गला घोंट कर हत्या की गई है। यहां घटना प्रात: 09.30 बजे की है। पुलिस की जानकारी के अनुसार मौके पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन मद्देड़ एरिया कमेटी द्वारा एक जारी पर्चा बरामद हुआ है। जिसमें माओवादियों द्वारा कहा गया कि उनके आने जाने की सूचना पुलिस को लगातार देने के कारण दिनांक 18 नवंबर 2024 को ग्रेहाउण्ड से हुए Encounter में 07 माओवादियों के मारे जाने का जिक्र किया गया है। माओवादियों के द्वारा पर्चा में मृतिका पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करना लेख किया गया है। पूरे मामले में थाना मद्देड़ द्वारा शव को कब्जे में लेकर अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने दी अधिकारिक तौर की घटना की पुष्टि ‌‌।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here