Home Blog भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, वीरता और बलिदान को प्रणाम: डी.एस.राजपूत

भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, वीरता और बलिदान को प्रणाम: डी.एस.राजपूत

0

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

मुंगेली – लोरमी-: आज स्थानीय नेहा पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोरमी विकासखंड लोरमी जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ में विगत 9 वर्षों से इस वर्ष भी सशस्त्र सेवा झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

वर्तमान एवं भूतपूर्व सैनिक का विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह,प्रशस्ति पत्र शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

Ro.No - 13759/40

इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में डी.एस.राजपूत विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोरमी ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर हम भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, वीरता और बलिदान को प्रणाम करते हैं। मां भारती की रक्षा हेतु सतत सक्रिय भारतीय सेना को “सशस्त्र सेना झंडा दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएं। सशस्त्र बलों के वीरों का बलिदान, समर्पण व उनकी कर्मठता हम सभी के लिए महान प्रेरणा है।

त्रिलोक कोशले ने कहा कि देश के वीर सैनिक देश के सीमाओं पर चाहे कड़ाके की ठंड, बरसात और गर्मी सरहद पर अपनी जान की बाजी लगा करके देश के प्रत्येक नागरिक की रक्षा करते हैं।

जिसके सम्मान में पूरे भारतवासी को बढ़ चढ़कर आगे आना चाहिए यही उनके लिए सच्ची सम्मान होगी।

प्रत्येक युवा सैनिकों की जीवनी का स्मरण कर उससे प्रेरणा ले उनकी प्रेरणा आपको आगे बढ़ाने में सहायता करेगी।

अशोक टोन्डे ने अपने संबोधन में कहा कि 7 दिसंबर को पूरे देश में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि शहीदों और वर्दी में उन लोगों को सम्मानित किया जा सके जिन्होंने देश के सम्मान की रक्षा हेतु देश की सीमाओं पर बहादुरी से दुश्मनों का मुकाबला किया और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है।

भूतपूर्व सैनिक संतोष साहू ने कहा कि प्रदेश का एक ऐसा विद्यालय जहां विगत 9 वर्षों से सशस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर सैनिकों का सम्मान कर रही है यह हमारे और विद्यालय के लिए गौरव की बात है।

सेना में युवाओं का भविष्य है उपस्थित युवाओं को उन्होंने कहा कि आप सेना में आए यह भारत मां के लिए सच्ची सेवा होगी।

सम्मानित सैनिक क्रमश संतोष साहू,सोनसिंह राजपूत, कमल नारायण साहू,अशोक राजपूत का सम्मान किया गया छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक हैरान अंगेज देश भक्ति प्रेणनादायक गीत,कविता नाटक नृत्य प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य प्रियंका टोन्डे स्वागत भाषण सुनील लहरे और आभार पसवन बंजारे ने किया।

इस अवसर पर विनोद लहरे अध्यक्ष नेहा पब्लिक स्कूल,विशिष्ट अतिथि कौशल्या बघेल,सरस्वती यादव,भगवती केसरवानी,मधु नवरंग,अनीता कांछी,शैलेंद,अजय डाहिरे,सोमनाथ बंजारे सी.डी. खांडे, शिक्षक गण क्रमशः शशि देवी,देवेंद्र कुमार,गोदावरी,नीलम,प्रिया अहिरवार ,हिना जायसवाल, किरण कश्यप, सुजाता ध्रुव, भारती ध्रुव,गीता यादव छात्र-छात्राएं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here