कांकेर
विधायक आशाराम नेताम पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी जनपद अध्यक्ष रामचरण को राम के सरोना में पहुंचने पर बंजारा समाज के द्वारा बाजे गाजे से एवं महिलाओं ने आरती उतार कर अभिनंदन किया स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले गए तब पश्चात बंजारा समाज नवीन भवन का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया इस अवसर पर विधायक आशाराम नेताम ने समाज के लोगों से एकजुट होकर काम करने का आव्हान किया। नेताम ने कहा कि बंजारा समाज का सामाजिक भवन सरोना में बनने से समाज के लोग एक जगह बैठकर सामाजिक रीति-नीति धार्मिक सामाजिक आर्थिक राजनीतिक विचारधाराओंऔर समाज के उत्थान के बारे में चर्चा करेंगे और समाज का उत्थान होगा¹।
विधायक नेताम ने बंजारा समाज के लोगों से नशा से दूर रहने और अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ा-लिखा कर समाज सेवा एवं देश सेवा के लिए प्रेरित करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल समाज का उत्थान होगा, बल्कि देश का भी विकास होगा उन्होंने आगे कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमह भाजपा सरकार द्वारा माताओ को ₹1000 दे रही है एवं किसानों की धान को प्रति 3100 की दर से खरीद रही है उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह पूरा करती है जिससे क्षेत्र किसानों में खुशी की लहर है समाज की मांग पर समाज भवन के सामने हैंडपंप के लिए राशि देने की घोषणा कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच सूरज कोराम ग्राम पटेल मोहन नेताम बंजारा समाज परिक्षेत्र अध्यक्ष नेक राम नायक संरक्षक जितेंद्र नायक पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कोमल नायक कमलेश नायक संतोष नायक शंकर नायक राकेश नायक सहित भारी संख्या में ग्राम वासी एवं समाज जन उपस्थित थे



