Home Blog रवि शंकर शुक्ल मार्केट समिति ने विधायक ओपी से की मुलाकात

रवि शंकर शुक्ल मार्केट समिति ने विधायक ओपी से की मुलाकात

0

Ravi Shankar Shukla Market Committee met MLA OP

रायगढ़ :- रवि शंकर शुक्ल मार्केट समिति के सदस्यों ने विधायक ओपी चौधरी से सौजन्य मुलाकात करते हुए सबसे बड़ी लाइब्रेरी नालंदा सहित रायगढ़ के बहुमुखी विकास हेतु बधाई देते हुए कहा कि ओपी चौधरी रायगढ़ के विकास पुरुष है। कन्हैया मित्तल ने जानकारी देते हुए कहा विधायक कार्यालय में मुलाकात के दौरान रवि शंकर शुक्ल मार्केट समिति के सतीश अग्रवाल,राजेन्द्र खालसा,प्रेम अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल ने अपनी स्थाई समस्या से अवगत कराते हुए कहा समिति से जुड़ी समस्या का निराकरण ओपी चौधरी ही भली भांति करवा सकते है ।व्यवसायियों को अपने विधायक की क्षमता पर पूरा भरोसा है। ओवर ब्रिज से लेकर सुभाष चौक तक लगने वाले जाम के लिए दुकानों को पीछे करने हेतु आग्रह किया ताकि शहरवासियों को अंतहीन जाम से मुक्ति मिल सके। ओपी ने उन्हें भरोसा दिला आश्वस्त करते हुए कहा रायगढ़ की बेहतरी के लिए मिल जुल कर कार्य किए जाने की आवश्यकता है रायगढ़ की जनता से मिली जवाबदारी का पूरी तन्मयता से निर्वहन कर रहे है। विकास के लिए भी रायगढ़ वासियों के सहयोग की हर कदम में आवश्यकता है तभी हम स्वच्छ रायगढ़ सुंदर रायगढ़ ओर विकसित रायगढ़ बना सकेंगे। उन्होंने कहा भाजपा सरकार के निर्णयों से आम जनता का सदैव हित होगा।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here