मस्तुरी।डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक परसदा वेद मस्तूरी स्कूल में एन टी सी पी स्कूल अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया इसके अंतर्गत बच्चों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों एवं शारीरिक विकृतियों के बारे में अवगत कराया गया तथा तंबाकू से होने वाले विभिन्न गंभीर बीमारियों से बचनेऔर कैंसर जैसे खतरे संबंधी जानकारी दी गई यह प्रोग्राम कम्युनिटी हेल्थ सेंटर मस्तूरी के द्वारा कराया गया जिसमें नॉन कम्युनिकेबल डिसीज डिपार्मेंट के काउंसलर डॉक्टर उपस्थित हुए मित्र रानी चौधरी के द्वारा काउंसलिंग के माध्यम से जागरूकता बच्चों के बीच में फैलाई गई इसमें शामिल होने वाले बच्चे कक्षा 9वी से लेकर 12वीं तक के थे तथा कार्यक्रम में बहुत कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई इस प्रकार यह प्रोग्राम बहुत ही सुचारू ढंग से संपन्न हुआ।
इसी कार्यक्रम के तहत बच्चों से विभिन्न एक्टिविटी जिसमें ड्राइंग पोस्टर मेकिंग भी कराया गया ताकि जागरूकता के साथ मनोरंजन भी हो सके।



