The accused who molested a minor girl and made her video viral has been arrested
थाना छोटे बेठिया दिनांक 14/12/2024
* कांकेर पुलिस की त्वरित कार्यवाही
*
छोटे बेठिया के शासकीय स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ने थाना छोटे बेठिया में नाबालिग छात्रा के साथ घटित छेड़छाड़ तथा आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की घटनाओं के संबंध में दो अलग अलग शिकायत प्रस्तुत किया जिस पर थाना छोटे बेठिया में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी स्कूल के प्यून प्रकाश साहा उम्र 23 वर्ष के विरुद्ध अपराध क्रमांक 10/2024 धारा 74,75(1) बीएनएस व धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत एवं नाबालिग छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी मंगडू पददा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 11/2024 धारा 67B आईटी एक्ट ,धारा 15,23 पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री आई के एलेसेला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर डा प्रशांत शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर श्री रवि कुजूर के मार्गदर्शन में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 14/12/2024 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक रमन उसेंडी , सउनि कन्हैया मरकाम तथा प्र.आर. कोमल कोसमा की अहम भूमिका रही ।




